KCGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कलना विधानसभा में भाजपा का प्रचार तेज, विक्रांत के नेतृत्व में टीम सक्रिय

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पश्चिम बंगाल के कलना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। कलना विधानसभा के प्रभारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की भाजपा टीम भी प्रचार के लिए पहुंची और विभिन्न मंडलों में व्यापक जनसंपर्क किया। प्रचार अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए भाजपा सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश समिति सदस्य घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा तथा पांडादाह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कलना विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page