अपराध

शादी में देरी करने पर छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शादी में लेट-लतीफी करने पर आक्रोशित छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार रविवार 18 मई को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में एसपी त्रिलोक बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रेंगाकठेरा निवासी प्रदीप मंडावी अपने छाटे भाई राकेश मंडावी की शादी करने में देरी कर रहा था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हो गया और आक्रोशित छोटे भाई ने मोटे लकड़ी से प्रदीप के सिर में प्राणघातक हमला कर उसकी जान ले ली। बड़े भाई की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी के पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जालबांधा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पास के गांव पवनतरा में दबिश दी जहां आरोपी राकेश मंडावी छुपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page