KCG

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विवेकानंद में मनाया गया आजादी का पर्व

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पं.मिहिर झा उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात शाला परिवार को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद को जिंदा रखने वाला तिरंगा झंडा हमें उनकी परम्परा से जोड़ता है और स्वतंत्रता के मूल तत्व यानी जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। शाला की प्राचार्य सुश्री पूजा पाण्डेय ने कहा कि आजादी का अर्थ अराजक होना नहीं है, बल्कि एकता और अखंडता के प्रति सजग होना है और इसके लिए सतत् हमें जागरूक होना होगा। इसके बाद सांस्कृतिक सभागार में संकल्प यदु के संयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां शाला के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निधि सिंह राजपूत, वीणा रंहनडाले, आरती आहूजा, गंगोत्री जंघेल, मोनिका वाल्मीकि, ज्योति वर्मा, वंदना जंघेल, जितेन्द्र राव कासर्लेवार व परमेश्वर रजक ने मिलकर तैयार किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page