Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री बनने पर तोखन साहू को विशेष तौर पर बधाई दी और नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के भावी विकास पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में उन्हें संगठन की ओर से शामिल होने का सौभाग्य मिला। दूसरे दिन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मंडविया, संगठन प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की और प्रदेश संगठन व जिला अध्यक्षगण के साथ मिलकर नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री गणों और भाजपा संगठन के नेताओं से चर्चा कर बधाई दी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page