

आरोपियों से न्यायालय में ने लगाया 15 हजार तक जुर्माना
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा ऐसे मामलों में आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। यातायात शाखा के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में न्यायालय ने दोषियों पर 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संबंधित मामलों की रिपोर्ट आरटीओ कार्यालय को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब या अन्य नशे का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करें।