KCG

नवरात्रि और विजयादशमी आयोजन के लिये हुई नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नवरात्रि और विजयादशमी पर्व के आयोजन के लिये नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष व नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक विक्रांत सिंह की अध्यक्षता, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नंद चंद्राकर की उपस्तिथि में नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें नवरात्र पर्व की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ होगी वहीं लंबे समय के बाद रास गरबा महोत्सव का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 5, 6 व 7 अक्टूबर को किया जायेगा। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। 12 अक्टूबर की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पंथी नृत्य, राऊत नाचा, धमाल, डीजे के साथ शोभा यात्रा बांके बिहारी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुये रावण भांटा इतवारी बाजार पहुंचेगी जहां भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा। लंबे अन्तराल के बाद फिर से खैरागढ़ दशहरा में रौनक लौटेगी। बैठक में रामाधार रजक, विकेश गुप्ता, संजय शर्मा, सूर्य दमन सिंह, अनुज देवांगन, विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, आयश सिंह, कमलेश कोठले, अजय जैन, रूपेंद्र रजक, राजेश देवांगन, शैलेंद्र वर्मा, शौर्यादित्य सिंह, ऋषभ सिंह व पियूष पटेल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page