KCG

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की खैरागढ़ जिला इकाई का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रदेश में सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन ने संगठन विस्तार के तहत खैरागढ़ जिला इकाई का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह घोषणा राजधानी रायपुर में आयोजित महती बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर के नेतृत्व व प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में की गई।

प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से खैरागढ़ जिला अध्यक्ष पद पर सनत अग्रवाल को चुना गया है वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम वर्मा, जिला सचिव पद पर अभिषेक अग्रवाल, सह सचिव पद पर सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर समाजसेवी हर्ष दशरिया को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने कहा कि संस्था महिला एवं बाल विकास शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक उत्थान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित जिला टीम संगठन की गतिविधियों को गांव गांव तक पहुंचाने और जनहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हृदेश कौशिक प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर तथा सदस्य नीना परमार, सुनीता सेन, झरना प्रधान, सुनील सेन और श्रीनिवास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने नवगठित खैरागढ़ (केसीजी) जिला इकाई को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page