KCG

ओलावृष्टि से फसल क्षतिग्रस्त: मुआवजे की मांग लेकर किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम करमतरा के किसानों ने ओलावृष्टि के कारण खराब हुई मूंग व धान फसल के मुआवजे को लेकर कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि गुरूवार 1 मई को अंचल में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि हुई थी जिसने खड़ी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मूंग की फसल में एक भी पत्ती नहीं बची है वहीं धान को भी भारी नुकसान हुआ है।

ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा तत्काल सर्वे कर राज्य आपदा मोचन निधि (आबीसी 6) के तहत उन्हें क्षतिपूर्ति राहत राशि प्रदान की जाए। इस दौरान पूर्व जिपं सभापति विप्लव साहू, बलीराम, तुलेश्वर साहू, विनोद वर्मा, शिवप्रसाद, राजेश साहू, गोवर्धन, कौशल कुमार, प्रभुवन कुमार, विष्णु राम, रामखिलावन, आकाश कुमार, महेन्द्र साहू, तेजेश्वर साहू, दिनेश, भोला दास, होमलाल, तुकाराम, हेमदास सिलोचन, नवल पटेल लगभग दर्जनभर गांव के कृषक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page