KCG

जालबांधा जिला पंचायत से पुष्पा सिन्हा ने भाजपा से की दावेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जालबांधा निवासी श्रीमती पुष्पा दीनदयाल सिन्हा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्र.09 जालबांधा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने भाजपा पार्टी की ओर से दावेदारी की है। श्रीमती सिन्हा ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष अपना आवेदन पेश कर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि जनसेवा के लिये समर्पित पुष्पा सिन्हा के पति दीनदयाल सिन्हा वर्तमान में जालबांधा के सरपंच हैं तथा विगत 15 वर्षों से वें भी क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। ज्ञात हो कि पुष्पा सिन्हा अपने पति के साथ निरंतर जनसेवा करती आयी हैं और आम नागरिकों के हित के लिये हमेशा आगे रहती हैं। भाजपा पार्टी के द्वारा यदि पुष्पा सिन्हा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित की जाती है तो पुष्पा सिन्हा व उनके पति दीनदयाल सिन्हा के जनसेवा का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page