अपराधटॉप न्यूज़राजनांदगांव

करंट चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के वार्ड क्र. 6 बरेठापारा निवासी योगेंद्र पिता स्व.संतु यादव उम्र 18 वर्ष की करंट की चपेट में आने से दर्द्नाक मौत हो गई. घटना 15 जून की रात्रि 7  से 8 बजे की बताई जा रही है जब योगेंद्र अपने पड़ोसी के यहां लाइट लगाने गया हुआ था, उसी समय बारिश भी हो रही थी जिससे योगेंद्र के कपड़े व पैर भीग चुके थे. लाइट लगाते समय अचानक करेंट लगने की वजह से वह जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद पड़ोसी ने आस पास रहने वाले लोगो को आवाज लगाई. कुछ देर बाद वार्ड वासियों की मदद से युवक को 8:30 बजे सिविल अस्पताल लाया गया जहा पर चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया.  दूसरे दिन 16 जून को चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृत योगेंद्र यादव

चिकित्सकों ने बताया कि युवक की उंगली में करेंट का निशान था वही दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले में मर्ग कायम कर लिया है. बताया जा रहा है कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जिसके बाद योगेंद्र ही परिवार में कमाने वाला व्यक्ति था. योगेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ReplyForward

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page