KCGअपराध

मुढीपार में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गातापार पुलिस ने मुढीपार गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुढीपार निवासी करण सिन्हा अपने चखना दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करण सिन्हा (20 वर्ष) निवासी मुढीपार को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी से 35 पौवा देशी मदिरा सुपर-36 प्लेन तथा 10 पौवा गोवा स्पेशल शराब बरामद हुई। सभी बोतलें 180-180 मिलीलीटर की सीलबंद थीं। कुल 45 पौवा शराब की मात्रा 8.10 बल्क लीटर पाई गई जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा शराब बिक्री से प्राप्त 1680 रुपये नकद भी जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य करीब 9680 रुपये आंका गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page