KCG

विश्वविद्यालय के नवीन महिला छात्रावास का कुलपति व कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. संभाग आयुक्त और विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सत्यनारायण राठौर ने इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैम्पस-2 स्थित नवीन महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा व सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से मुलाकात कर सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में लगभग सभी आवश्यक सुविधाएं मिल गई हैं जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन छात्राओं ने ऑनलाईन पढ़ाई के लिये वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जिसे लेकर कुलपति ने जल्द ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं की सुविधा के लिये हॉल में एक टीवी लगाने व छात्रावास के बाहर सुगम आवागमन के लिए शीघ्र सीसी रोड निर्माण तथा छात्राओं के खेलने के लिये सुविधाजनक खेल मैदान निर्माण के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कुलपति श्री राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महिला गार्ड उपलब्ध कराने व सुरक्षा की दृष्टि से छात्रावास परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कराने निर्देशित किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा महिला छात्रावास में स्वतः ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कुलपति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page