सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संघर्ष मंच के तत्वाधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का बहुप्रतिष्ठित पुरस्कार वितरण 30 नवम्बर 2025 रविवार को सुबह 11 बजे, शासकीय उच्च माध्यमिक (सेजेस-2) कन्या शाला खैरागढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा निलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़ उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार अध्यक्ष, जिला पंचायत के.सी.जी. द्वारा की जाएगी वहीं विशिष्ट अतिथियों में विकांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत केसीजी, गिरजा चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैरागढ़, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता किशोर दास वैष्णव, टारकेश्वर शाह खुसरो अध्यक्ष नगर पंचायत गण्डई, समाजसेवी बिसेसर साहू, घम्मन साहू, आयश सिंह बोनी, विप्लव साहू, खम्हन ताम्रकार व भागवत शरण सिंह सांसद प्रतिनिधि, जिपं सभापति ललित चोपड़ा, श्रीमती अरुणा राजू सिंह बनाफर, दिनेश वर्मा, हेमलता मंडावी, जमुना नरेश कुर्रे, जिपं सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, निर्मला विजय वर्मा, जनपद अध्यक्ष खैरागढ़ राजेश्री त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष खैरागढ़ लखन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया, श्यामपाल ताम्रकार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत गण्डई, अब्बुल रज्जाक खान अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़, समाजसेवी के रूप में टिलेश्वर साहू, अनुपम दास वैष्णव, अजय जैन, श्यामसुंदर साहू, वंदना टांडेकर अपनी उपस्थिति देंगे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मंच के संयोजक अनुराग शांति तुरे, परीक्षा प्रभारी अहिताब सोनी एवं संपूर्ण संघर्ष मंच खैरागढ़ के सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेक्टर प्रभारी विक्रम सिंह यादव तथा सचिव चन्द्रशेखर रजक भी कार्यक्रम व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन की अध्यक्षता टोमेश साहू द्वारा की जा रही है। संघर्ष मंच खैरागढ़ ने आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सादर सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
Related Articles
Check Also
Close