KCG

विभागीय समन्वय से तैयार होगी DPDP 2026-27 की कार्ययोजना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत समन्वय समिति (DPCC) की प्रथम बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष मैकाल सदन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने 16वें वित्त आयोग के तहत जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) 2026-27 पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में स्थायी समिति सभापतियों जनपद प्रतिनिधियों और प्रगतिशील सरपंचों ने पंचायत स्तर की प्राथमिकताओं और विकास संबंधी सुझाव साझा किए। बैठक में PAI 2.0 स्कोर एवं 9 LSDG थीम के आधार पर GPDP और BPDP के समन्वय से जिला पंचायत की कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।इसमें टाइड अनुदान का 50 प्रतिशत स्वच्छता एवं जल प्रदाय तथा अनटाइंड अनुदान का 50 प्रतिशत स्थानीय 29 विषयों पर खर्च किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा कर DPDP को इ- ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। बैठक में उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page