Uncategorized

विधि विधायी मंत्री गजेंद्र यादव से सांसद प्रतिनिधि ने की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी मंत्री गजेंद्र यादव से सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सिंह ने मंत्री श्री यादव को रूख्खड़ स्वामी मंदिर में भस्म रूप में विराजमान भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भेंटकर आशीर्वाद की कामना की। मुलाकात के दौरान मंत्री यादव ने नारधा स्थित बाबा के मंदिर की विशेषताओं पर चर्चा की साथ ही नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद प्रतिनिधि सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से ही यह क्षेत्र न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता आया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अधिवक्ता राजीव चंद्राकर, उत्तम दशरिया, रवि भावनानी, लेखराम साहू, भानुप्रताप साहू, राजू जंघेल, राकेश निषाद, जितेंद्र पटेल, चोवाराम साहू, कृष्णा मानिकपुरी, रामू मरकाम, टेकन देवांगन, यतीश कुंजाम, मंगलचंद जैन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page