Advertisement
Uncategorized

लोन दिलाने के नाम पर 8.26 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज गंडई। बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी अनुसार ग्राम ठंढार निवासी अश्वनी कुमार जांगड़े उम्र 53 वर्ष ने 9 फरवरी को थाना गंडई में शिकायत दर्ज कराई कि भिलाई कैंप-01 निवासी अभिषेक गिरी उम्र 22 वर्ष ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान 2 जुलाई 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में नकद 2 लाख 84 हजार 900 रुपये लिये। इसके अलावा मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपी ने 2 लाख 21 हजार 950 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराया है। आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और खातों में भी रकम जमा कराई गई जिसमें रविशंकर हिरवानी के खाते में 89 हजार रुपये, दीक्षा बघेल के खाते में 1 लाख 20 हजार 240 रुपये तथा अन्य खातों में 5 लाख 76 हजार 570 रुपये ट्रांसफर कराये थे। इस तरह आरोपी द्वारा कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की ठगी की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को 9 फरवरी की रात गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page