KCG

लालपुर सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छुईखदान के परियोजना अधिकारी सुनील कुमार बंजारे ने सेक्टर लालपुर के सर्राकापा भूरसाटोला मुंडाटोला नादिया एवं दुल्लापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण में साफ-सफाई किचन की स्वच्छता बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा वजन-ऊंचाई मापन की जांच की गई। त्रुटियां मिलने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को ईसीसीई गतिविधियों का नियमित संचालन पोषण वाटिका का रखरखाव और नियमित गृह भेंट कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुंडाटोला आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए संचालित ईसीसीई गतिविधियों और उनकी सहभागिता की परियोजना अधिकारी ने सराहना की तथा इसे अन्य केंद्रों के लिए अनुकरणीय बताया। वहीं नवनिर्मित दुल्लापुर केंद्र में विद्युत खंभा हटाने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय करने तथा विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था पूर्ण होने के बाद ही केंद्र का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। सभी कार्यकर्ता गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page