Uncategorized

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: बालिका फुटबॉल में बस्तर संभाग प्रथम, दुर्ग संभाग तृतीय

खैरागढ़। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत 14 वर्ष बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के सभी मैच सेवानिवृत्त प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ फुटबॉल कोच कन्हैया राम पटेल के संचालन में आयोजित किए गए।प्रतियोगिता में बस्तर संभाग ने 8 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रायपुर संभाग 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दुर्ग संभाग ने 4 अंक प्राप्त कर तीसरा, बिलासपुर संभाग ने 3 अंकों के साथ चौथा तथा सरगुजा संभाग ने 1 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डीपीआई रायपुर के पर्यवेक्षक बृजभूषण सिंह, जेडी दुर्ग के पर्यवेक्षक एवं फुटबॉल कोच सपन जेना तथा फुटबॉल संयोजक अभिलेख सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा मैच रेफरी चन्द्रशेखर पवार (बालोद), मिनाक्षी नेताम (दुर्ग), श्रीमती तनुजा कुजूर (सरगुजा), प्रशांत उईके (बस्तर), अजय रामटेके (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी), खेलो इंडिया खैरागढ़ के फुटबॉल कोच शितांषु गुप्ता, शेख अमीरूल, राहुल सिंह, शशांक एवं सुश्री साक्षी वर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानेश्वर यादव, दीपक नेवार तथा खैरागढ़ के बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन और खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page