KCG

गंडई-नर्मदा से पेमेंट लेकर लौट रहे व्यापारी से 8 लाख की लूट

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़ . नर्मदा से लाखों का पेमेंट लेकर वापस राजनांदगांव लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी से लूट की घटना को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया गया है। बीती रात तकरीबन 7ः30 बजे व्यापारी को तीन अज्ञात चारों ने सहसपुर दल्ली रोड में डामर फैक्ट्री के पास रोक लिया और उसे धमकाते हुये 7 लाख 80 हजार 400 रुपये लूटकर ले गये। लूट का शिकार होने के बाद व्यापारी ठेलकाडीह थाने पहुंचा जहां घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रूप से घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है वहीं घटना स्थल के आसपास रहने वालों से पूछताछ भी जारी है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि डामर फैक्ट्री के पास तीन अज्ञात लोग जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच रही होगी उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उक्त घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page