शिक्षा

रचनात्मक गतिविधियों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मनाया कारगिल विजय दिवस

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में शुक्रवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उपस्थित अतिथियों सहित शिक्षकों तथा छात्रों ने देशहित में कार्य करने की शपथ भी ली। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म के द्वारा कारगिल युद्ध के इतिहास को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके पश्चात शहीद वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुये 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्राचार्य एसबी वराठे ने छात्रों को कारगिल युद्ध के इतिहास से परिचय कराया और बताया कि भारतीय वीर सैनिकों ने अपने शौर्य व पराक्रम से न केवल दुश्मनों को नाकाम किया बल्कि उस क्षेत्र की सर्वोच्च चोटियों में से एक टाइगर हिल पर से पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाया था। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक संस्था में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें चित्र प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल है। उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्र प्रदर्शनी में गेमन कुमार ने प्रथम स्थान, किशोर कुमार ने द्वितीय स्थान, अंशु मिश्रा ने तृतीय स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में भानू वर्मा ने प्रथम, शाहिल कुर्रे ने द्वितीय तथा तेजस्वनी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। उक्त कार्यक्रम संस्था प्रमुख की अगुवाई में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह कोर्राम व अंशु प्रीति कुजूर ने संपन्न कराया। इस अवसर पर डॉ.अपूर्व कुमार दास, मन्नू कमार नायक, संतोष कुमार सत्यवंशी, सुलेखा कुजूर, सीमा दिल्लीवार, आकांक्षा साहू, रोशनी ताम्रकार, अश्विनी कुमार यादव व बलवीर भास्कर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page