राजनांदगांव

रक्षित केन्द्र के जवानों का हुआ तबादला

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केसीजी जिला एसपी के निर्देश के बाद रक्षित केन्द्र के जवानों का जिले के विभिन्न थानों में तबादला हुआ है. तबादले को लेकर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी से आदेश जारी हुआ है जिसमें जिले में पदस्थ कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है जिसमें प्रधान आरक्षक गौतम साहू को रक्षित केन्द्र से थाना खैरागढ़, आरक्षक प्रदीप कुमार को थाना खैरागढ़, अजय कुमार को थाना खैरागढ़, हेमनाथ योगी को थाना छुईखदान, मोहर सिंह साहू को एसपी कार्यालय, मिथलेश साहू को जालबांधा चौकी, रमलेश मंडावी को एसपी कार्यालय, फुलेश्वर कुमार वर्मा को थाना खैरागढ़ तथा राजाराम यादव को थाना मोहगांव से जालबांधा चौकी में पदस्थ किया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page