KCG

नगर पालिका कर्मी की अचानक हृदयघात से हुई मौत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. दाऊचौरा निवासी लक्ष्मीनारायण नामदेव (पप्पू) उम्र 35 वर्ष की अल्प आयु में हृदयघात से सोमवार को अचानक मौत हो गई। वे वर्तमान में नगर पालिका में कार्यरत थे। वे सरल सहज स्वभाव के धनी थे। लक्ष्मी नारायण नामदेव के परिजनों ने बताया कि तबियत थोड़ी खराब थी, काम पर पालिका गया था। बेचैनी महसूस होने पर उसे लेकर सिविल अस्पताल लेकर आये थे तभी अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से पत्नी सहित एक मासूम बच्ची व भरा पूरा परिवार नियति के आगे खुद को असहाय महसूस कर रहा हैं। लक्ष्मी नारायण ऊर्फ पप्पू के अचानक हृदयघात से मौत हो जाने के कारण पालिका परिसर में मौत के खबर को सुनते ही स्तब्ध अधिकारी कर्मचारी फौरन अस्पताल पहुंचे। अंतिम संस्कार आज सुबह 9 बजे वार्ड नं.17 के मुक्तिधाम में हुआ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page