Uncategorized

छुईखदान महाविद्यालय में टैक्सोनॉमी विषय पर हुआ व्याख्यान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में सोमवार को रसायन विभाग व वनस्पति विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.जयती बिश्वास द्वारा किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री मनीषा नायक विभागाध्यक्ष रसायन विभाग व सुश्री भबीता मंडावी विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ उपस्थित थे.

रसायन व्याख्यान का विषय कार्बधात्विक यौगिक व वनस्पति व्याख्यान का विषय टैक्सोनॉमी था जो कि स्नातक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों वर्षों के रसायन विभाग व वनस्पति विभाग के पाठ्यक्रम से संबंधित थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति मेश्राम विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र विभाग, प्रदीप साहू विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग एवं बिंदू जंघेल विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र तीज राम पटेल व साक्षी वैष्णव ने किया. आभार प्रदर्शन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.समीक्षा ताम्रकार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में रसायन विभाग के छात्र व छात्रायें उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page