स्पोर्ट्स

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में वेसलियन के छात्रों का चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल के छात्रों का चयन हुआ है। जानकारी अनुसार जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में वेसलियन के छात्र महिपाल सिंह, जलज महोबे, समर्थ सिंह, रूशील तुरे का चयन यू-14 ग्रुप में तथा छात्रा तृप्ति वर्मा का यू-17 तथा छात्र सत्यम अग्रवाल व गीतव्य तुरे का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। सभी विजयी छात्र राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजयी छात्रों को स्कूल के प्राचार्य एस मसीह, शिक्षक दुलेश साहू व शिक्षिका पूर्णिमा सिंह सहित वेसलियन परिवान ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page