KCGअपराध

घर में छिपाकर रखी 120 पौवा अवैध शराब बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज गंडई। थाना गंडई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रोड अतरिया में एक महिला के मकान से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में कांती सोरी (42), पति राजेश सोरी, निवासी ग्राम रोड अतरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोड अतरिया निवासी कांती सोरी अपने घर में अवैध बिक्री के लिए शराब रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की है। तलाशी के दौरान मकान से एक काले रंग के थैले में रखी 120 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में महिला कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने कुल 21.600 बल्क लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 9,600 रुपए है जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 251/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना गंडई पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page