राजनांदगांव

बर्फानी धाम में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार से

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के टिकरापारा स्थित बर्फानी धाम परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर को रखा गया है. बनाफर हेल्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ रविवार की दोपहर 12 बजे से किया जायेगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित होंगे वहीं अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं सभापति घम्मन साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश भट्ट उपस्थित होंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page