KCG

मिनीमाता के सामाजिक सरोकारों को कांग्रेसियों ने किया स्मरण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। दाऊचौरा स्थित मिनीमाता मंदिर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इस दौरान वक्ताओं ने मिनीमाता के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि मिनीमाता ने वंचित और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों तथा सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाते हुए महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की प्रेरणा देते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण भारद्वाज ने मिनीमाता के जीवन को सेवा त्याग और संघर्ष की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सिरमौर ने कहा कि मिनीमाता ने सामाजिक समानता और महिलाओं के सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जिला महामंत्री आकाशदीप सिंह, भीखम छाजेड़, नरेन्द्र सेन, देवेन्द्र तोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page