Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

केसीजी में चलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को शुरू किये गये धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय गांवों और आकांक्षी जिलों में रहने वाले जनजातीय परिवारों के लिये संतृप्ति कवरेज प्रदान कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस अभियान में 17 मंत्रालयों द्वारा 25 हस्तक्षेप शामिल हैं। खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिले में इस अभियान के तहत 16 चयनित गांवों का समग्र उत्थान किया जाएगा। इन गांवों में विकासखंड खैरागढ़ के 6 गांव और विकासखंड छुईखदान के 9 गांव शामिल हैं। जनजातीय परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज प्रदान करना सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, और आवास में महत्वपूर्ण अंतराल को भरे 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत अधिकारों को संतृप्त करना और डीए जेजीयूए के बारे में जागरूकता पैदा करना है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा, जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कलेक्टर के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग ने कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों और समुदायों का समग्र और सतत् विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page