
पारिवारिक विवाद में पहले गाली-गलौज फिर मारपीट
पीड़ित महिला ने धमकी देने का लगाया आरोप
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के गातापार थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठ निवासी रीतु बाई सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद और आपसी लेन-देन को लेकर आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली गलौज की जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों और चूड़ी से मारपीट की है। पीड़िता की शिकायत पर गातापार थाना में अपराध क्रमांक 42/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने राम्हून सिन्हा (35), पवन सिन्हा (30) और भागबली सिन्हा (55), सभी निवासी ग्राम कुर्रूभाठ थाना गातापार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
