पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र के भोखर विधानसभा क्षेत्र में विक्रांत का दौरा जारी


सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रदेश भाजपा के निर्देश पर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह महाराष्ट्र राज्य के प्रवास पर हैं। इस दौरान वें नांदेड़ जिला अंतर्गत आने वाले भोखर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुश्री जया अशोक चौहान के पक्ष में लगातार चुनावी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। ज्ञात हो कि श्री सिंह को भोखर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है जिसके बाद वें लगातार गाँव-गाँव पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करा रहे हैं साथ ही आमजन से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में श्री सिंह ने खेड़ेगांव, मुदखेड़, सोमठाणा, देवठाणा, कीणी, मालज, भोखर, बारड, अर्धांपुर सहित तीनों भाजपा मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से जानकारी साझा कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page