खैरागढ़ की स्वामी आत्मानंद कन्या शाला में पालक-बालक संगोष्ठी, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर हुई सार्थक चर्चा

संवाद से निकला शिक्षा सुधार का रास्ता
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में पालक-बालक संगोष्ठी आयोजित की गई। सत्र की पहली संगोष्ठी में पालकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त भगवत शरण सिंह रहे। अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक श्रीवास ने की। आयुष सिंह बोनी और ऋषभ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यालय और परिवार के बीच नियमित संवाद से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है। गतिविधि आधारित शिक्षा खेलों के माध्यम से कौशल विकास स्वच्छता-पोषण के प्रति जागरूकता तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ना संगोष्ठी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। आलोक श्रीवास ने कहा कि विद्यालय में हुए बदलावों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षक और पालकों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पालकों से सक्रिय सहयोग की अपील की। भगवत शरण सिंह ने विद्यालय के बदले स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर व्यवस्थित कक्ष टाइल्सयुक्त शौचालय सुसज्जित खेल मैदान हरियाली और कतारबद्ध साइकिलें विद्यालय में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती हैं। शिक्षक एवं छात्र-छात्रा प्रतिनिधियों के एकरूप ब्लेजर को उन्होंने विद्यालय की नई पहचान बताते हुए सामुदायिक सहयोग को जरूरी बताया। संगोष्ठी में शाला परिवार के कुणाल टंडन, किशोर यादव, विनीता दीक्षित, खूम वर्मा, गिरिवर कोसरे, उमा देवी त्रिपाठी, उत्तरा साहू, करन साहू, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, गुंजन सिंह दीक्षित, तृप्ति दशरिया, रिया जैन, चन्द्रशेखर रजक, सरोजबाला साहू, मेघा उपाध्याय, सत्य प्रकाश, निलय दास, अमीषा देवांगन, प्रांजल सिन्हा, सिमरन, प्रज्ञा, संगीता ठाकुर, सोनिया मसीह, अपर्णा, सुपर्णा, भूपेश, नीति साहू, गौरी, शोयब खान, नंदकुमार देवांगन एवं योगेन्द्र देवांगन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
