अपराधटॉप न्यूज़राजनांदगांव

दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में बहने वाला युवक

खोजबीन में जुटी है पुलिस व गोताखोर की टीम

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बघमर्रा-करमतरा नदी में बहने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई खबर नहीं मिल पायी है. बुधवार को बाढ़ देखने गये युवक के बहने के बाद से ही प्रशासनिक अमला युवक की पतासाजी करने में जुटी हुई है. जालबांधा पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद से पुलिस टीम लगातार नदी किनारे युवक को ढूंढने में लगी है वहीं गोताखोर की टीम भी नदी के भीतर युवक की पतासाजी कर रही है लेकिन दूसरे दिन भी युवक नहीं मिल पाया है. बताया जा रहा है कि 12 से 15 किमी दूर तक नदी की खोजबीन पुलिस व गोताखोर की टीम के द्वारा की जा चुकी है. गुरूवार की सुबह 6 बजे से टीम युवक की खोजबीन में लगी हुई थी लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिल पायी है. मामले की जानकारी होने के बाद शुक्रवार को भी टीम के द्वारा युवक की खोजबीन की जायेगी. मामले की जानकारी होने के बाद विधायक यशोदा वर्मा भी मौके पर पहुंची थी घटना की जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से नदी में पुल निर्माण की भी बात रखी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page