KCG

मलैदा में आवास हितग्राहियों को मिली पक्के घरों की चाबी, वृक्षारोपण का भी हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। वनांचल ग्राम मलैदा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित आवासों का चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने पारंपरिक स्वागत के साथ जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। पक्के मकान की चाबी मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी बताया। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लंबित ग्रामीण आवासों को स्वीकृति देकर निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है जिससे बड़ी संख्या में पात्र परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी समान रूप से आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page