Uncategorized

रानी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी

छुईखदान. रानी मंदिर में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर मां राधारानी का जन्मोत्सव (राधाष्टमी) श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन, शंख एवं घंट ध्वनि के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती एवं भोग अर्पित किया गया। रानी मंदिर समिति के संरक्षक लाल जेके वैष्णव ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधारानी भगवान श्रीकृष्ण की आत्मस्वरूपा मानी जाती हैं। इसी भाव से श्रद्धालुओं ने राधे-राधे का उद्घोष करते हुए जन्मोत्सव में सहभागिता की। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी राधाष्टमी का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जन्मोत्सव के अवसर पर भजन गायिका सोनम धीवर, गुण्डरदेही ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। विशेष रूप से महिलाओं ने भक्तिमय नृत्य कर उत्सव में उत्साह भर दिया। छात्राओं ने राधारानी की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page