Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

खैरागढ़ के यशवंत जैन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

सत्य मेव न्यूज: खैरागढ़. स्थानीय बैडमिंटन प्रतिभा यशवंत जैन ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजनांदगांव में आयोजित स्टेट लेवल सेलेक्शन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिलों के खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पाँच मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ यशवंत का चयन आगामी 12 अगस्त को रायपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जहाँ वे संयुक्त राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। फाइनल मुकाबले में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करने के बाद यशवंत को राजनांदगांव संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभिषेक शांडिल्य तथा खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य विनोद शर्मा द्वारा विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। यह पल न केवल यशवंत के लिए बल्कि समूचे खैरागढ़ के लिए गौरव का क्षण रहा। यशवंत की इस उपलब्धि के पीछे उनके सतत परिश्रम के साथ युवा बैडमिंटन प्रशिक्षक ईशान सिंह का कुशल मार्गदर्शन भी प्रमुख रहा है। कठिन परिश्रम और समर्पण की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस चयन पर खैरागढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सर्वेश साहू, खिलाड़ीगण एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यशवंत की यह उपलब्धि खैरागढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि समर्पण व मेहनत से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page