Advertisement
Uncategorized

मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करेगी विकसित भारत जी राम जी योजना- साहू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना को श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला नेतृत्व से जुड़े डॉ.साहू ने जारी बयान में कहा कि योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से मजदूर वर्ग को न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी बल्कि उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. साहू के अनुसार योजना से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उनके परिवारों को स्थिरता प्राप्त होगी। डॉ. साहू ने बताया कि योजना के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य आवास और रोजगार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देने की व्यवस्था की गई है। इससे श्रमिकों को आवश्यकता के समय आर्थिक सहारा मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। विकसित भारत जी राम जी योजना इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है जिससे श्रमिक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। खैरागढ़ छुईखदान गंडई क्षेत्र में भी योजना को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। डॉ. साहू ने विश्वास जताया कि यह पहल श्रमिकों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाने के साथ विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को और सशक्त बनाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page