Uncategorized

चना बीमा की राशि दिलाने सलौनी-केकराजबोड़ के किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खैरागढ़. वर्ष 2025-26 की चना फसल बीमा राशि अब तक खाते में नहीं आने से ग्राम पंचायत सलौनी एवं आश्रित ग्राम केकराजबोड़ के किसानों में नाराजगी है। अपनी समस्या को लेकर जनपद सदस्य खेमराज जैन की अगुवाई में किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और लंबित बीमा राशि जल्द खातों में जमा कराने की मांग की। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत सलौनी एवं आश्रित ग्राम केकराजबोड़ विकासखंड खैरागढ़ के कृषकों को वर्ष 2025-26 की चना फसल बीमा राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है वहीं आसपास के कई ग्रामों के किसानों के खातों में बीमा राशि जमा होने की जानकारी है। इससे सलौनी और केकराजबोड़ के किसान स्वयं को वंचित महसूस कर रहे हैं।किसानों ने कलेक्टर से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए चना बीमा की लंबित राशि जल्द से जल्द कृषकों के खातों में जमा कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच सौरभ साहू, उपसरपंच पुराणिक वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page