

सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को गंडई के तिरंगा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को इसी क्रम की कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। उनका कहना था कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाइयों का लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न (मन्नू) चंदेल, नगर अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, गिरिराज किशोर दास वैष्णव, विनोद ताम्रकार, जनपद सदस्य रमेश साहू, अय्युब कुरैशी, विजय वर्मा, पार्षद दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, चेतन देवांगन, तामेश्वर साहू, अमन सोनी, लियाकत अली, हेमलता ठाकुर, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेंद्र जायसवाल, रिंकू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ताराचंद बंजारे, बेदूल वर्मा, दिलेश साहू, दिलीप नागवंशी, रूखमणी देवांगन, राजेश पाल, गुलशन तिवारी, दिनेश रजक, कन्हैया कुर्रे, बालकिशन यादव, उषा रात्रे, महेश छेदैया, असरफ सिद्दीकी, ओम साहू, साद मेमन, आशीष देवांगन, मिथलेश साहू, गोवर्धन साहू, टीकम साहू, पवन बघेल, हुलेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

