KCG

भाजपा में सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़, छुईखदान, गंडई द्वारा शनिवार को विधिवत सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू को सक्रिय सदस्य अभियान के संयोजक टीके चंदेल द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया गया एवं उनको जिला संयोजक टीके चंदेल को सदस्यता अभियान के जिला संयोजक शशांक ताम्रकार द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया गया इसके साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ जिले में प्रारंभ हो गया सभी सक्रिय सदस्य अब अपने निवास के मंडलो में सक्रिय सदस्य वाले फॉर्मेट में अपने विधानसभा के प्राथमिक सदस्यों की जानकारियों को भर कर मंडल अध्यक्ष के माध्यम से सक्रिय सदस्यता फार्म-ख भर कर जिला सक्रिय सदस्यता टोली को भेजेंगे एवं जिला टीम की अनुसंशा पर सक्रिय सदस्यता प्रदान किये जाएंगे। गौरतलब है कि जिला भाजपा द्वारा 35 हजार से अधिक प्राथमिक सदस्य बने हैं एवं सक्रिय सदस्यता अभियन के प्रारंभ होने से 1000 से अधिक सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य है जो कि 31अक्टूबर 2024 तक जमा किया जाएगा इसे मंडल एवं जिला सक्रिय सदस्यता टोली के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, विकेश गुप्ता एवं ज्ञानदास बंजारे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page