KCG

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, खेमराज जैन बने महामंत्री

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अयूब सोलंकी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। घोषित कार्यकारिणी में खेमराज जैन और आसगीर खान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में सलाम कुरैशी, नईम, सुनील जैन, शबाना बेगम, ललित चोपड़ा और गुलशेर खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है वहीं आशीष पारख को कोषाध्यक्ष तथा सैयद जाहिद अली को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महावीर सांखला, महेश जैन, मयंक डाकलिया, अशोक जैन और मुस्तजा खान को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन कोटडिया को सोशल मीडिया प्रभारी तथा यासीन मेमन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं खलील कुरैशी, रियाज अली सहित 15 अन्य कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसके तहत वैभव लूनिया को खैरागढ़, गौतमचंद जैन को बाजार अतरिया, सुमित जैन को छुईखदान, सुभाष जैन को नर्मदा, मंगलचंद जैन को गंडई, शेख असलम को साल्हेवारा, मुकेश जैन को पाड़ादाह तथा संतोष जैन को ठेलकाडीह मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page