राजनांदगांव

गीत-संगीत के माध्यम से छात्रों ने नशे के खिलाफ दिया संदेश

संगीत विश्वविद्यालय में हुई विभिन्न प्रस्तुतियाँ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गाँधी जयंती और मद्यपान निषेध सप्ताह के उपलक्ष्य में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के छात्रों ने गीत-संगीत के माध्यम से नशे के खिलाफ विभिन्न प्रस्तुतियां दी. ज्ञात हो कि कुलपति श्रीमती डॉ.मोक्षदा चंद्राकर के मार्गदर्शन और कुलसचिव प्रो.डॉ.आईडी तिवारी के निर्देशन में नशामुक्ति उन्मूलन पर आधारित गतिविधियाँ संपन्न कराई जा रही है. सोमवार 10 अक्टूबर को विश्वविद्यालय में लोकसंगीत विभाग के विद्यार्थियों ने गाँधी जयंती और नशा उन्मूलन पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी.

इस अवसर पर विभाग के अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष डॉ.योगेन्द्र चौबे ने मादक पदार्थों के प्रति जागरू करने की अपील की, साथ ही रचनात्मक भूमिका के बेहतर अवसर को कभी भी हाथ से ना छोडऩे की सीख दी. इस दौरान लोचन मंडावी, समिता मंडावी, कृतिका सिकदार, राजेश निषाद व भूपेन्द्र कुमार पटेल सहित विद्यार्थियों ने कविता, गीत और अपने विचार के माध्यम से नशा उन्मूलन का संदेश दिया. अतिथि प्राध्यापक डॉ.परमानंद पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नशे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई. कार्यक्रम में लोक संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.दीपशिखा पटेल, संगतकार डॉ.नत्थू तोड़े, शोध सहायक डॉ.बिहारी तारम व अभिनव महोबिया उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page