
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
नगर पालिका चुनाव एकजुट होकर लड़ने का लिया संकल्प
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्थानीय राजपूत क्षत्रिय भवन में शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करने तथा आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने की, जिसमें शहर के सभी 20 वार्डों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने वार्डों की संगठनात्मक स्थिति, स्थानीय समस्याओं एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर सुझाव रखे, जिन पर वरिष्ठ नेताओं ने गंभीरता से चर्चा करते हुए सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन एवं नपा उपाध्यक्ष रज्जाक खान ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी समन्वय, निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन के निर्देशों के अनुरूप शहर कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रही है। कहा गया कि धरना-प्रदर्शन, घेराव, मशाल यात्रा, पुतला दहन और विभिन्न जनआंदोलनों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का परिचायक है। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन, प्रभावी जनसंपर्क और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में कांग्रेस के सक्रिय मयूरी सिंह, डॉ.यशेश सिंह ठाकुर, नपा के नेताप्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, सुमन दयाराम पटेल, जितेन्द्र सिंह गौर, शेखर दास वैष्णव, यतेंद्रजीत सिंह, पलाश सिंह, किशन रजक, रविन्द्र सिंह गहरवार, पूरन सारथी, अमित सिंह, भरत चंद्राकर, मोहित भांडेकर, महेश यादव, संत निषाद, सूर्यकांत यादव, नदीम मेमन, गिरीश सारथी, अविनाश सिंह, रतन सिंघी, संतोष वर्मा, अजय देवांगन, राकेश वर्मा, विनोद सिन्हा, हरि धीमर, श्रीमती गीता यादव, अनाम भोंडेकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


