KCG

जिले में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूर्णता की ओर

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जिले में लगभग पूरा हो गया है. जिला निर्माण के बाद पहली बार खैरागढ़ मे डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है. बोर्ड से दसवीं कक्षा की 69 हजार 47 कापियां मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई थी जिसमे 67 हजार 182 का मूल्यांकन हो गया है. संस्कृत और अंगेजी विषय की 1860 कापियां ही मूल्यांकन के लिए शेष रह गई है. बारहवीं कक्षा की 41 हजार 158 कापियां मूल्यांकन के लिए आई थी जिसमें 39 हजार 208 के मूल्यांकन कार्य के बाद हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषय की 1950 कापियां का मूल्यांकन कार्य शेष है. संस्था में मूल्यांकन केंद्र अधिकारी रोशनलाल वर्मा व संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 11 अप्रैल तक दोनों कक्षाओं की शेष उत्तर पुस्तिकाओ का भी मूल्यांकन हो जाएगा. मूल्यांकन कार्य में महती व्यवस्था बनाने शिक्षक किरण सिंह, सुनील गुनी, अनुराग सिंह, आशीष मिश्रा, पुकेश्वर निषाद सहित संस्थागत शिक्षकों का विशेष सहयोग मिल रहा. गौरतलब है कि पहले 14 अप्रैल तक मूल्यांकन काम पूरा करने समय निर्धारित किया गया था लेकिन लोक सभा चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 अप्रैल तक मूल्यांकन काम पूरा करने का नए निर्देश जारी कर दिया हैं जिसके चलते पहली बार मूल्यांकन को लेकर मिले अवसर को पूरा करने शिक्षा विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी हैं. हालांकि मूल्यांकन केंद्र में जीर्णोद्धार का कार्य होने के कारण अव्यवस्था बनी रही लेकिन मूल्यांकन काम को लेकर प्रतिदिन 250 से 300 शिक्षकों की सेवा ली गई हैं और प्रत्येक शिक्षक को एक दिन में 40 कापियां जांच रहे हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page