KCG

मनोज बने गंजीपारा यादव सामाज के अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर यादव समाज द्वारा गंजीपारा में बैठक आयोजित कर सामाजिक पदाधिकारियों का गठन किया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर पूर्व तहसील अध्यक्ष व गंजीपारा के पूर्व अध्यक्ष स्व.शंकर राम यादव को श्रद्धांजलि दी गई। पश्चात गंजीपारा वार्ड में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव सोनल यादव, कोषाध्यक्ष मनोजगोपी यादव, संरक्षक बीरबल यादव, रघुनाथ यादव, गोपालसखा (ठेंगहा), सुभाष यादव को मनोनित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित कर जिला व नगर कोसरिया यादव सामाज खैरागढ़ के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाज प्रमुख शंकर लाल यादव, सूर्यकांत यादव, राधेश्याम यादव, महेश यादव, सुनिल यादव, डॉ.बसंत यादव(देवारीभाठ), संजय यादव, कन्हैया यादव, अजय यादव, झुनू यादव, लोकेश यादव, कृष्णा यादव, विक्की यादव, जनक यादव, सुखराम यादव, बलवंत यादव, दिलीप यादव, सुंदर यादव, रवि यादव, राजेश यादव, मनबोध यादव, रघुनाथ यादव, रामकुमार यादव, सुनिल यादव व आनंद यादव सहित सामाजिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page