टॉप न्यूज़

कुकर फटने से महिला सहित दो बालक घायल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम हीरावाही में कुकर के फटने से महिला सहित दो बालक बुरी तरह घायल हो गये. जानकारी अनुसार घटना मंगलवार 22 नवंबर की शाम तकरीबन 7 बजे की बताई जा रही है जब हीरावाही निवासी रोशनी पति अजीत बंजारे उम्र 22 वर्ष कुकर में खाना बना रही थी और प्रेसर अधिक होने के चलते कुकर फट गया. इसी दौरान बालक इशान बंजारे उम्र 9 साल तथा सूर्या बंजारे उम्र 7 साल कुकर के आसपास खेल रहे थे.

कुकर के फटने से खाना बना रही रोशनी सहित पास मौजूद दोनों बालक इशान व सूर्या इसकी चपेट में आ गये और बुरी तरह घायल हो गये. बताया जा रहा है कि रोशनी का पैर व चेहरे में चोट लगी है वहीं दोनों बालक के पैर व पेट सहित अन्य हिस्से में चोट लगी है. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति को देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर करने की तैयारी की

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page