Uncategorized

आम आदमी पार्टी ने ‘किसान न्याय जनसभा’ में सड़क और कृषि मुद्दों पर सरकार को घेरा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नवागांव मुतेड़ा में ‘किसान न्याय जनसभा’ का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी पदाधिकारियों ने सड़क, खाद-बीज उपलब्धता, धान खरीदी और समर्थन मूल्य जैसे विषयों पर राज्य सरकार को घेरा। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पवन चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्य मार्ग से नवागांव तक की सड़क अब तक पक्की नहीं हो सकी है जो क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का परिणाम बताते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खाद, बीज और यूरिया की उपलब्धता को लेकर सरकार गंभीर नहीं रही जिससे किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन नहीं मिल पाए। धान बेचने के लिए टोकन व्यवस्था में आई दिक्कतों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभा में यह भी कहा गया कि समर्थन मूल्य पर पूरी उपज खरीदने के वादे के बावजूद रकबा समर्पण और फसल के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया से किसानों को अपमानित महसूस कराया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और हाल में केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों को लेकर की गई ट्रेड डील का भविष्य में किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्रम को भूपेश तिवारी, कमलेश स्वर्णकार (लोकसभा संगठन महासचिव), अशोक चौबे (लोकसभा उपाध्यक्ष), देविचंद्र चंद्रवंशी (जिला प्रभारी, खैरागढ़), रमेश यादव, मनोज कुमार गुप्ता (लोकसभा किसान अध्यक्ष), केसीजी जिला अध्यक्ष श्याम मूर्ति नायडू तथा जिला महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान संतोष यादव (लोकसभा उपाध्यक्ष), मानपुर-मोहला प्रभारी, चित्र गुरुदेव, प्रहलाद चंद्रवंशी, संदीप जंघेल, निलेश महोबे, राजेश्वरी वर्मा, मनहरण वर्मा, शीषलाल वर्मा, नरबद वर्मा, रामशरण, रामसय, भीखू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने पार्टी के आंदोलन को लेकर बताया कि आगे भी जनहित में इस तरह के आंदोलन किए जाएंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page