Uncategorized

गंडई पुलिस ने चोरी के मामले में आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज गंडई। जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई (केसीजी) में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना गंडई पुलिस ने पशु चिकित्सालय में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। जानकारी अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी श्याम लाल चातर बिदनी (58 वर्ष) निवासी पशु चिकित्सालय परिसर गंडई ने थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अक्टूबर 2025 की रात अज्ञात चोर ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव और डूल पम्प चोरी कर लिए। चोरी सामान की कुल कीमत लगभग 13,600 रुपये आंकी गई थी। रिपोर्ट पर थाना गंडई में धारा 331 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेख वसीम उर्फ आयुष खान (18 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 06 कंपोजिट गंडई ने अपने घर के पीछे बाड़ी में बनी झोपड़ी के अंदर एक बड़ी पेटी में चोरी का सामान छिपाकर रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जांच के दौरान झोपड़ी के भीतर पेटी में छिपाकर रखा गया कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प बरामद कर लिया गया। सामान की पहचान प्रार्थी द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page