Advertisement
Uncategorized

वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ वृहद वृक्षारोपण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल आमलीपारा खैरागढ़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ और प्रकृति के नाम’ अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस. मसीह ने की। इस अवसर पर विद्यालय अभिभावक समिति के सदस्य अनुराग शांति तुरे, मुमताज खान, राजेश मिश्रा और जेठू मारकंडे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री मसीह ने कहा कि विद्यालय में प्रारंभ से ही ग्रीन कैंपस की परिकल्पना को आगे बढ़ाया गया है। विद्यार्थियों में पर्यावरण प्रेम जगाने और परिसर को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्त्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि अनुराग शांति तुरे ने संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक समस्या बन चुका है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण की भी उतनी ही आवश्यकता है। भावी पीढ़ी के रूप में विद्यार्थियों को वृक्षों की उपयोगिता और उनके महत्व को समझना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण दुलेश साहू, सुखचैन राम वर्मा, सौरभ सिंह, प्रेम तिवारी, शिक्षिका पूनम सिंह, दीपा प्रसाद, मेघा सिंह, मिराज मेमन, मंजरी शुक्ला, एकता तिवारी, पूजा सिंह, शिवानी बैस, पतंजलि सिन्हा तथा विद्यालय कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page