KCG

प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन आज जिला स्तरीय आवास मेला में होंगे शामिल

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. जिले के प्रभारी व वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन जिले में आयोजित विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे वे खैरागढ़ के ग्राम पंचायत सिंघौरी में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन हितग्राहियों को स्वीकृत आवास पत्र एवं पूर्ण हुये आवास की चाबी सौपेंगे साथ ही कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी और सिविल लाइन चौक में स्व.देवव्रत सिंह की स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page