Advertisement
KCG

शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड निर्माण सुनिश्चित हो–कलेक्टर

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अंतर्गत अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए साथ ही आयुष्मान, आभा एवं वय वंदन कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण के तहत जल शक्ति अभियान अंतर्गत “कैच द रेन” अभियान की प्रगति, पीएम सूर्यघर योजना में सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या बढ़ाने तथा धान उठाव की स्थिति पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। पीएमश्री स्कूल योजना के उद्देश्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिस पर कलेक्टर ने गुणवत्ता युक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये वहीं कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में विभागीय योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल में प्राप्त आवेदनों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page